सहारनपुर। नागल में शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मनिहारान के गांव हलगोवा निवासी अश्वनी (28) अपने छोटे भाई छोटन (25) पुत्र गण जगदीश बाइक से गागलहेड़ी से नागल की ओर आ रहे थे। समय करीब 3 बजे शाम जब वह कोटा के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से जा रहे अज्ञात वाहन से उनकी सीधे टक्कर हो गई, जिससे दोनों के सिर सड़क में जा टकराए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था जो टूट गया। पुलिस ने उनकी जेब से मिले मोबाइल से पहचान कर जानकारी उनके परिजनों को दी। थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि मृतकों के परिजनों के आने के बाद उनकी तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts