मेरठ। दिल्ली से वांटेड नटवरलाल फर्जी डॉक्टर को दिल्ली पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। एसीपी गिरीश कौशिक की टीम ने बड़े ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर को मेरठ के नौचंदी स्थित शुभकामना हॉस्पिटल में दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस टीम उसके मेरठ वाले घर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां से लैपटॉप, पिस्टल और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके बाद टीम आरोपी फर्जी डॉक्टर को अपने साथ दिल्ली ले गई। आरोपी 2019 में दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।
दिल्ली पुलिस की एक टीम एसीपी गिरीश कौशिक के नेतृत्व में दोपहर करीब 3.30 बजे नौचंदी इलाके में शुभकामना हॉस्पिटल पहुंची। 15 से 20 लोगों की टीम ने यहां से कथित डॉक्टर विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने बताया कि यह फर्जी डॉक्टर है और इसके पास एमबीबीएस की डिग्री नहीं है। बावजूद इसके फिजीशियन बनकर लोगों का उपचार करता है। यह भी खुलासा हुआ कि मनीष दिल्ली में कुछ मामलों में वांटेड है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के बाद उसके मेरठ में गुरुद्वारा रोड पर डेयरी के पास वाले फ्लैट पर पहुंची। यहां से पुलिस टीम को एक पिस्टल, लैपटॉप, कुछ फर्जी दस्तावेज और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को टीम अपने साथ दिल्ली लेकर रवाना हो गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts