मेरठ।  मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने वर्षा जल संरक्षण हेतू जनहित मंडल स्तर पर तकनीकिी समिति का गठन कर दिया है। जो मंडल में वर्षा जल संरक्षण पर कार्य करेगी।
आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्षा जल संरक्षण हेतु जनहित में मंडल स्तर पर तकनीकी समिति के सदस्यो की समिति गठित की  गयी है। जिसमें रमन कान्त, संस्थापक नीर फाउंडेशन विशेषज्ञ नदी पुर्नजीवन, जल संरक्षण व जनजागरूकता अध्यक्ष होंगे तथा चार सदस्यों में  बीडी शर्मा सेवानिवृत सिंचाई विभाग विशेषज्ञ वर्षा जल संरक्षण, मुकेशत्यागी विशेषज्ञ वर्षा जल संरक्षण, घरेलू व उद्योग व उद्योग बहिस्राव निस्तारण , दिनेश पोसवाल, विशेषज्ञ कन्स्ट्रक्टिव वेलटलैण्ड व प्राकृतिक सीवर निस्तारण पद्धति  तथा डा. वैंकटेश दत्ताए,, एसोसिएट प्रोफेसर, डा बाबासाहेब भीमराव अम्बेड़कर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ विशेषज्ञ नदी व भूजलहै।उन्होंने बताया कि समति के सदस्यों से वर्षा जल संरक्षण के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। समिति के सदस्यो का बैठने का स्थान आयुक्त कार्यालय,निर्मल हिण्डन कक्ष में होगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य हेतु समिति के सदस्यों को कोई मानदेय-भत्ता आदि देय नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts