मेरठ । मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में 4 डॉ. डीपीसिंह मेमोरियल अंग्रेजी दो दिवसीय वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन हुआ।प्रतियोगिता में मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की समस्त शाखाओं के छात्र छात्राओं ने वर्चुअली भाग लिया। 
प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था । प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के प्रतिभागियों के लिए टेक्नोलॉजी इज  मेकिंग अस मोरतथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के प्रतिभागियों के लिए विषय माक्र्स एंड ग्रेड डू नॉट रिफलेक्ट ए इस्टूडेंट इंटेजीजेंस निर्धारित किए गए थे ।दोनों ही वर्ग के प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तर्क सहित विचारों को प्रस्तुत कर अपने वाक् कौशल का परिचय दिया।
 प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार समसारा द वल्र्ड अकैडमी की छात्रा लक्षिका को दिया गया। इसी क्रम में कक्षा 9 से 12 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार एमपी जीएस फॉर गल्र्स की आस्था ने प्राप्त किया। डॉ डीपी सिंह मेमोरियल ट्रॉफी एमपीएस मेन विंग के छात्र छात्राओं ने प्राप्त की।इस अवसर पर मेरठ पब्लिक स्कूल समूह के निदेशक  विक्रमजीत सिंह शास्त्री, सह निदेशिका केतकी सिंह शास्त्री , सलाहकार रिचा शर्मा तथा समस्त शाखाओं की प्रधानाचार्या गण उपस्थित रहीं।विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ शिखा ने विद्यार्थियों की वाक् कुशलता  एवं तार्किक क्षमता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts