प्रेमी के साथ मिलकर पडोसी युवक को उतारा मौत के घाट
कानपुर। एक व्यक्ति को मॉ बेटी के अवैध संबधों के बारे में खुलासा करना उस समय मंहगा पड गया। जब मॉ बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर डाली। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मॉ बेटी समेत प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रंजीत पाले के पड़ोस में रहने वाले भरत की मां और बहन से अवैध संबंध थे। भरत मां और बहन के अवैध संबंधों को लेकर काफीपरेशान था। इसके लिए उसने कई बार मां और बहन की पिटाई की थी लेकिन कोई सबूत ना मिल पाने के कारण मां और बहन उसे भला-बुरा कहती थी।
सबूत पाने के लिए भरत ने मां और बहन की जासूसी के लिए अपने दोस्त नवीन को पीछे लगा दिया। नवीन दोनों मां बेटी और उनके प्रेमी पर नजर रखने लगा। पल-पल की जानकारी नवीन अपने दोस्त भरत को देना शुरू कर दी। जिसके बाद भरत सबूतों के आधार पर अपनी मां और बहन के साथ पहले से ज्यादा मारपीट करने लगा। मां-बेटी को जब पता चला कि इस सारी जासूसी के पीछे नवीन का हाथ है तो उन्होंने प्रेमी को सारी बात बताई।
प्रेमी रंजीत पाले ने नवीन को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। इसके लिए पहले उसने नवीन से दोस्ती की। 25 जुुलाई को रंजीत नवीन को एक सुनसान इलाके में ले गया जहां बिजली के तार से उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर आरोपी प्रेमी और मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments:
Post a Comment