टोक्यो। जापान के अटामी शहर में भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
जापानी मीडिया ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन के बाद से 18 लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस अधिकारी, अग्निशामक दल और सुरक्षा बल अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
जापान में भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन तीन जुलाई को हुआ था। इसके बाद और भूस्खलन आने के डर से 35,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts