मेरठ। एंबुलेंस कर्मचारी समायोजन सहित छह सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांगों को लेकर आज मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में 102 और 108 एंबुलेंस के पहिये थम गए। एंबुलेंस कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। एम्बुलेंस कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार कर दिया है। मेरठ में जहां कर्मचारियों ने करीब 70 एंबुलेंस मेडिकल में खड़ी कर दी हैं। वहीं वेस्ट के अन्य जिलों में भी समान कार्य और समान वेतन व अन्य मांगों को लेकर एम्बुलेंस चालक धरने पर बैठ गए। मेरठ में कर्मचारी समायोजन, समान कार्य व समान वेतन जैसी मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मियों को कंपनी बदलने पर न बदला जाए और अनुभवी कर्मियों को रखा जाए। ठेकेदारी की प्रथम समाप्त कर एंबुलेंस कर्मियों की भर्ती की जाए। मेरठ में कर्मचारी समायोजन, समान कार्य व समान वेतन जैसी मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मियों को कंपनी बदलने पर न बदला जाए और अनुभवी कर्मियों को रखा जाए। ठेकेदारी की प्रथम समाप्त कर एंबुलेंस कर्मियों की भर्ती की जाए।
No comments:
Post a Comment