अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विस्तार के लिए खरीदी गई जमीन पर विवाद को तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने इसे राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया। गुरुवार को बाकायदा एक पत्र भी जारी कर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उन्हें ट्रस्ट व बीजेपी का विरोध करने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया। परमहंस ने कहा कि गुरुवार सुबह सात बजे दो व्यक्ति पहुंचे और मुझे ट्रस्ट और भाजपा का विरोध करने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया। जब मैं नहीं माना तो आप और कांग्रेस की जीत पर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तक का प्रलोभन दिया। लेकिन मैंने कहा कि मैं एक संत हूं। मेरे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। इसके बाद वह दोनों चले गये। महंत ने कहा कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को इन लोगों ने खरीद लिया है। जिसके बाद उनके अनुयायी ट्रस्ट और बीजेपी के विरोध में भी जुट गए हैं।
No comments:
Post a Comment