रांची।रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वोकेशनल पाठ्यक्रमों में अनुबंध सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के लिए 28-29 जून को आयोजित साक्षात्कार को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि बाद में जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार स्थगित करने की सूचना जारी कर दी है। पहली बार विश्वविद्यालय के सभी वोकेशनल पाठ्यक्रमों जिनमें 10 विषय शामिल हैं, के लिए साथ था। इसके माध्यम से मानवाधिकार शिक्षा, स्कूल ऑफ योग, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, फैशन डिजाइनिंग, परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स के अंतर्गत-थिएटर, म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट्स के अलावा जेमोलॉजी, ग्लोबल स्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेंट चेंज, मिनरल एक्सप्लोरेशन, जियो इंफॉर्मेटिक्स, मेडिशनल प्लांट विषयों में अनुबंध सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति होनी थी। ऑनलाइन इंटरव्यू की तैयारी में था आरयू प्रशासन आरयू प्रशासन ने वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए जिला प्रशासन को इसकी सूचना देते हुए अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने कोविड दिशा-निर्देशों के तहत इंटरव्यू आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद ऑनलाइन साक्षात्कार का विकल्प सुझाया। इसके बाद आरयू प्रशासन ने ऑनलाइन इंटरव्यू की तैयारी शुरू की, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया। कुलपति डॉ कामिनी ने कहा कि अचानक ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजन करने पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार छूट जाने की आंशका थी, ऐसे में उनके हित को देखते हुए इंटरव्यू को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
No comments:
Post a Comment