सुरक्षाकर्मियों को मिलेंगे एंटी ड्रोन डिवाइस

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा और पुख्ता करने की तैयारी है। रेड और यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। ताजमहल के आस-पास कोई ड्रोन दिखे तो उस पर काबू करने के लिए एंटी ड्रोन डिवाइस खरीदने की योजना है। शुक्रवार को एडीजी सिक्योरिटी विनोद कुमार सिंह ने बैठक के दौरान यह दिशा निर्देश दिए। साथ ही यह जानने का प्रयास किया कि पुख्ता सुरक्षा के लिए और क्या-क्या बदलाव किए जाने चाहिए।
एडीजी सिक्योरिटी विनोद कुमार सिंह ने पहले ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी सिक्योरिटी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के पास पहले से एक एसओपी होनी चाहिए। कमांडो ट्रेनिंग लिए पुलिस कर्मी होने चाहिए। जो खतरे की सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लें। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts