आंदोलन को धार देने के लिये धरने पर किसानों को आना होगा  तभी मिलेगा  हक  


मेरठ। रविवार को  सिवाया टोल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरने पर बैठे किसानों को सम्बोधित  करते हुए कहा कि जैसे खेत में जाते हो काम करने के लिए वैसे ही आंदोलन को धार देने के लिए धरने पर जाना होगा। प्रदेश में थानेदार और पुलिस बंदूक लेकर जिला पंचायत सदस्य को तलाश रहे हैं। प्रदेश में अगला टार्गेट किसान की जमीन छीनने का होगा। गुजरात में अंबानी को खेती के लिए पांच गांव की जमीन अधिग्रहीत करके दी गई है। वैसे ही यूपी में होने वाला है। सात महीने से किसान धरने पर है। भारत सरकार गायब है वो मिल नहीं रही।
 रविवार को राकेश  टिकैत टोल प्लाजा धरने पर बैठे किसानों से मिले। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार काले कानून वापसी पर नकारात्मक प्रतिक्रया उजागर कर रही है। इससे ये आंदोलन अब लंबा चलेगा। पंचायत चुनाव पर राकेश टिकैत ने कहा भाजपा बंदूकों के दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को परेशान करने पर तुली है। किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना होगा। जब तक किसान आगे आकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेगा। तब तक उसको न्याय मिलने वाला नहीं है। किसान अब डंडा उठा ले। समय आ गया है। अपना हक पाने के लिए डंडा चलाना होगा। इस मौके पर सतीश, इलमसिंह, मनोज त्यागी, अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, बब्लू जिटौली, संजय दौरालिया, विनीत सांगवान, उज्जवल सरूरपुर, जगत सिंह राठी, मनोज भैंसा, डॉक्टर टीटू, सतेंन्द्र भैंसा, सुशील कुमार पटेल, अंकित डांगी, मोनू छुर्र, कविता सरूरपुर, महेंद्र सिंह चहल, महकार दौराला, गौरव इलमसिंह, कमरूल अख्तर नादिर रिज़वी, मिन्टू दौराला आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts