सभी सरकारी विभागों को भेजा गया शपथ पत्र
पूरे जुलाई महीने चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान 
 

नोएडा, 30 जून, 2021। “हम अपने गांव, ब्लॉक, जनपद और देश को रोग मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम शपथ लेते हैं कि व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे, अपने गांव और मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तथा समुदाय को साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे…..”
बृहस्पतिवार को सुबह इसी शपथ के साथ जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज होगा। जिला मलेरिया विभाग की ओर से जनपद के सभी सरकारी विभागों को शपथ पत्र की प्रति भेज दी गयी है। सभी विभागों के प्रमुख अपने मातहत अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाएंगे। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया - संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे जुलाई महीने चलेगा। अभियान में शासन के निर्देश पर 12 विभाग शामिल रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान को लीड करेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। जनपद व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकें हो चुकी हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत व  ब्लॉक वार योजना बनाकर ब्लॉक स्तरीय ग्राम विकास अधिक‌ारियों का संवेदीकरण किया जा चुका है। संबंधित सभी विभागों को उनके दायित्व बताये जा चुके हैं। अभियान का माइक्रो प्लान तैयार किया जा चुका है।
मलेरिया अधिकारी ने बताया इस अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, स्थानीय निकाय, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांग कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन, सूचना विभाग, संस्कृति विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग शामिल होंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग होने के साथ-साथ जन जागरूकता, रोगियों के उपचार की व्यवस्था, सर्विलांस, लक्षण युक्त व्यक्तियों की संचारी रोगों अ‌थवा कोविड जांच की व्यवस्था, क्षय रोग की जांच और उपचार की व्यवस्था करेगा। अभियान की मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षण, रिर्पोटिंग, अभिलेखीकरण और विश्लेषण की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य विभाग की होगी।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts