मुबंई । जानी-मानी अमेरिकी सिंगर और डांसर एरियाना ग्रांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्ट्रेस रहती हैं। वो आए दिन अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वो एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।




    एरियाना ग्रांडे ने इसी साल की शुरुआत में ही डाल्टन गोमेज से शादी की थी। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं अब उनकी शादी से कुछ और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एरियाना, डाल्टन को किस करती और उनकी बाहों में नजर आ रही हैं। 



इन दोनों की ये तस्वीरें  इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की गई हैं। मालूम होता है कि उनकी सेरेमनी की फोटोग्राफी इसी पेज द्वारा की गई थी। एरियाना और डाल्टन गोमेज की शादी की तस्वीरें वाकई बेहद खूबसूरत हैं। उन्होंने जो गाउन पहना था, जिसे मशहूर अमेरिकी फैशन डिजाइनर वेरा वांग ने तैयार किया था।एरियाना ने अपनी शादी की तस्वीरों में कुछ अंदाज में कंधे पर बना टैटू भी फ्लॉन्ट किया।
 बता दें कि एरियाना और डाल्टन गोमेज ने एक दूसरे को एक साल तक डेट किया था। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो एरियाना और डाल्टन 2020 में मिले थे। जिसके बाद 2021 में दोनों ने तय कर लिया कि वो साथ में जिंदगी बिताएंगे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts