मेरठ। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ओवर ब्रिज के पास मंगलवार रात में सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बताया गया कि हरियाणा के नरेला निवासी मोनू शर्मा (34 वर्ष) पुत्र राजू और उसके दोस्त की अज्ञात वाहन के कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना भी दे दी है। सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरियाणा के नरेला निवासी मोनू शर्मा मंगलवार देर रात में अपने दोस्त के साथ बाइक पर गाजियाबाद से नरेला लौट रहा था। इसी दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मोनू के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद मोनू के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने मोनू के दोस्त के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। अज्ञात वाहन का पता लगाने में पुलिस और परिजन जुटे हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment