भदोही। चर्चित रामायण धारारावाहिक में सुमंत की भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर वैद्य का मुंबई में निधन होने पर रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय ने दुःख जताया है। उन्होंने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 
रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय मूलत: भदोही जनपद के सुरियावां के हरिहरपुर गांव के निवासी हैं। उपाध्याय ने बताया कि रामायण में सुमंत की भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर वैद्य सबसे महंगे कलाकार थे। उनके बेटे ने मुझे सुबह उनके निधन की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस समय उनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक थी और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 
उपाध्याय ने बताया कि चंद्रशेखर वैद्य ने रामानन्द सागर द्वारा निर्देशित विश्व भर में लोकप्रिय हुई धारावाहिक रामायण में राजा दशरथ के सेवक आर्य सुमन्त का किरदार निभाया था। चंद्रशेखर वैद्य बड़े परदे के कलाकार थे और वे 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी बतौर हीरो पहली फिल्म सुरंग 1953 में रिलीज हुई थी।रामायण के जामवंत ने बताया कि सागर साहब से इनकी अभिन्न मित्रता थी। चंद्रशेखर वैद्य के निधन को राजशेखर उपाध्याय ने पर्दे की दुनिया की अपूर्णनीय क्षति बताया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts