नई दिल्ली।आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। ईंधन कीमतों में चार मई से 31 वीं बार बढ़ोतरी में पेट्रोल 8.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.37 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। हालांकि राहत की बात ये है कि आज यानी सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 98.46 रुपये और डीजल 88.9 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इस समय मुंबई में पेट्रोल 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर जयपुर 105.18 97.99 मुंबई 104.56 96.42 बेंगलुरु 101.75 94.25 चेन्नई 99.49 93.46 दिल्ली 98.46 88.9 कोलकाता 98.3 91.75 लखनऊ 95.4 89.1 ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट आधे से भी कम हो जाए, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
No comments:
Post a Comment