पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
मेरठ। जिले में एक बार फिर से कानपुर के बिकरू कांड की याद ताजा हो आई। जब हत्या और लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर घात लगाकर लगातार कई फायर किए। जिसमें कई पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बच गए। आरोपी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागना चाहता था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर हत्यारोपी को दबोच लिया।
घटना देर रात थाना परतापुर क्षेत्र के ही है। जहां थाना पुलिस हत्या और लूट की वारदातों में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने गांव कुंडा पहुंची। शताब्दी नगर सेक्टर 4-सी में शुक्रवार रात फायरिंग की घटना के आरोपी रवि को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में गुपचुप तरीके से दबिश दी थी। जिसकी जानकारी आरोपी रवि को पहले हो गई। उसने पिस्टल और कई राउंड कारतूस के साथ पुलिस से मोर्चा लिया। बताया जाता है कि उस पर हत्या, लूट, चोरी, डकैती सहित अन्य वारदातों सहित कुल 64 आपराधिक केस दर्ज हैं।
कुंडा निवासी रवि ने गत शुक्रवार रात शताब्दी नगर में आकाश उर्फ जंगली के घर पर 7-8 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इसी शिकायत पर पुलिस रवि को पकड़ने के लिए जैसे ही कुंडा स्थित उसके घर पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर घात लगाकर कई राउंड फायर किए। जिससे पुलिसकर्मियों को मोर्चा लेना पड़ा। पुलिस ने घंराबंदी कर उसको उसके घर के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने कई गंभीर वारदातों में शामिल होना कबूल किया।
No comments:
Post a Comment