निजी सचिव और सहायक गिरफ्तार


मुंबई (एजेंसी)। कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को शनिवार को अपने कार्यालय में तलब किया। अनिल देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांडे को ईडी ने आज गिरफ्तार कर लिया। वहीं देशमुख के वकील ईडी आफिस पहुंचे और किसी और देशमुख की तलबी के लिए कोई और तिथि देने की मांग की।
बता दें कि राज्‍य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भ्रष्‍टाचार का आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। दरअसल मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर प्रतिमाह 100 करोड़ वसूली करवाने का आरोप लगाया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts