लखनऊ । बागपत के बाद चित्रकूट जिला कारागार में गैंगवार के बाद शनिवार को 12 जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है। तबादले को जेल में व्यवस्था को भी सुधारने का एक प्रयास माना जा रहा है। प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जेल अधीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। गौतमबुद्ध नगर के साथ ही 12 जेल अधीक्षकों के तैनाती स्थल को बदला गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी को गोरखपुर जिला कारागार से फतेहगढ़ जिला कारागार भेजा गया है। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार को जिला कारागार गाजीपुर से जिला कारागार कानपुर देहात, जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा को जिला कारागार मैनपुरी से गाजीपुर, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह को जिला जेल कानपुर देहात से जिला जेल गौतमबुद्ध नगर, जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को जिला जेल गौतमबुद्ध नगर से जेल मऊ, जेल अधीक्षक सीतराम शर्मा को जिला जेल उरई से मुजफ्फरनगर, जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना को जिला जेल मुजफ्फरनगर से वाराणसी, जेल अधीक्षक प्रेमदास सलोनिया को जिला जेल रामपुर से आगरा, जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र को जिला जेल आगरा से अयोध्या, जेल अधीक्षक बृजेश कुमार को जिला जेल अयोध्या से मथुरा, जेल अधीक्षक ओम प्रकाश कटियार को जिला जेल बुलंदशहर से गोरखपुर तथा जेल अधीक्षक अवनीश गौतम को जिला जेल मऊ से रायबरेली भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment