कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार शाम को कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। फरीदाबाद में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल गरज रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली समेत राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। नेहरू प्लेस में बारिश से बचने के लिए लोग भागते हुए नजर जबकि कई लोग छाता लेकर सड़क पर जाते दिखाई दिए।

गुरुग्राम में भी तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। जबकि फरीदाबाद में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts