नई दिल्ली। द फैमिली मैन 2 में रज्जी की भूमिका निभाने वाली समांथा अक्कीनेनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जिम में जमकर पसीना बहाती नजर आ रही हैं। उनकी ट्रेनर वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें गाइड करने का प्रयास कर रही हैं। समांथा अक्कीनेनी की द फैमिली मैन 2 में निभाई भूमिका को काफी सराहा गया है। समांथा अक्कीनेनी दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट कलाकारों में से एक हैं।
वीडियो में समांथा अक्कीनेनी को कोर बेस्ट एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। वह एक डम्बल से यह कर रही हैं। वहीं उनकी ट्रेनर वीडियो कॉल के माध्यम से उनपर नजर रख रही है। समांथा फिटनेस को लेकर बहुत गंभीर हैं। वह अपने वर्कआउट रिजीम को बहुत सीरियसली लेती हैं।
समांथा अक्कीनेनी के पास इन दिनों दो प्रोजेक्ट है। हाल ही में उन्होंने तमिल हॉरर फिल्म साइन की है। इस फिल्म में उनके अलावा अश्विन सारावनन की भी अहम भूमिका होगी। इसके अलावा वह तमिल रोमांटिक कॉमेडी में भी नजर आएंगी इसमें विजय सेठूपति और नयनतारा की अहम भूमिका होगी।
समांथा अक्कीनेनी अपनी आगामी हॉरर फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा था कि यह सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं होगी। द फैमिली मैन 2 में समांथा अक्कीनेनी के अलावा मनोज वाजपेयी की अहम भूमिका है। मनोज वाजपेयी इस इस वेब सीरीज में श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभा रहे हैं जो कि एक जासूस होता है और भारत की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts