मेरठ।  मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई।  नामंकन में सपा-रालोद की प्रत्याशी का पंर्चा निरस्त होने से गौरव चौधरी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख थी। इस दौरान कलक्ट्रेट और कचहरी में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। अध्यक्ष पद के लिए आज भाजपा के गौरव चौधरी पुत्र महकार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में जिला मजिस्ट्रेट के बालाजी को दिया। वही दूसरी और सत्ता दल को चुनौती देते हुए समाजवादी पार्टी की सलोनी गुर्जर पत्नी अनुज कुमार ने भी नामांकन दाखिल कराया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित  जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में जिला मजिस्ट्रेट के बालाजी को अपना नामांकन पत्र  दिया।
इस अवसर पर  बीजेपी के जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, अपर जिला अधिकारी प्रशासन मदन सिंहए नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंहए एसीएम सुनीता सिंहए एसीएम संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। वही दूसरी और सत्ता दल को चुनौती देते हुए समाजवादी पार्टी की सलोनी गुर्जर पत्नी अनुज कुमार ने भी नामांकन दाखिल कराया।  नामांकन की जांच में विपक्ष की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सलोनी गुर्जर की पर्चा कागज पूरा न होने पर रद कर दिया । इस तरह भाजपा गौरव चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हो गये। निर्विरोध होने पर बीजेपी के गौरव चौधरी को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सर्किट हाऊस में बधाई दी ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts