भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज के साथ एक युवक को पुलिस ने दबोचा
मेरठ। थाना नौचंदी पुलिस को उस समय बडी सफलता मिली जब उसने एक मकान पर छापा मारकर एक व्यक्ति को फर्जी दस्तावेज व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इस रैकेट से जुडे एक दंपति की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी के निर्देशन में थाना पुलिस ने जी.ब्लाक शास्त्रीनगर मे अवैध रुप से फर्जी दस्तावेज मार्कशीट व चिकित्सीय डिग्रियां बनाकर युवको-युवतियों को अपने जाल मे फसांकर षडयन्त्र के तहत मोटी कमाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये मौके से एक अभियुक्त हर्षित बुद्धि राजा पुत्र विनोद बुद्धि राजा निवासी 62 डी प्रह्लादनगर थाना लिसाड़ीगेट हाल निवासी ए.16 एस.1 कीर्ति पैलेस थाना मेडिकल जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गयाए जबकि मुख्य आरोपी जवाहर लाल रैना व उसकी पत्नी रीता रस्तौगी की तलाश जारी है। मौके से बरामदगी भारी मात्रा में फर्जी मार्कशीट,डिप्लोमा प्रमाणपत्र, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,एनरोलमेन्ट, एनओसी,भरी व खाली एडमिशन एक्जामिनेशन फार्म, अन्य दस्तावेज,कम्प्यूटर,प्रिंटर, मोहरे स्टीकरएआदि बरामद की गई । पकडे गये अभियुक्त हर्षित बुद्धि राजा ने पूछताछ में बताया कि मेंं व मेरे संस्थान के प्रबन्धक एवं मालिक जवाहर लाल रैना पुत्र यशपाल सिंह रैना व उनकी पत्नी रीता रस्तौगी निवासीगण सी.13 शास्त्रीनगर थाना मेडिकल मेरठ मिलकर प्लानिंग के तहत पैसा कमाने के लिये युवको व युवतियों को फर्जी मार्कशीट व डिप्लोमा की डिग्रिया बनाकर देते है। जवाहर लाल रैना ने इण्टरनेट वेवसाईट पर भी अपना एकाउण्ट बना रखा जिसके प्रचार प्रसार से पढ़ने वाले काफी लोग आकर सम्पर्क कर प्रमाण पत्र बनवाते है।
No comments:
Post a Comment