एनएचएआई को टोल कंपनी ने भेजा प्रस्ताव


मेरठ। कोरोना संक्रमण काल में चारों ओर से महंगाई की मार झेल रही जनता के एक और झटका एनएचएआई ने देने की तैयारी कर ली है। जिसके अनुसार अब हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। यानी हाईवे पर चलने के लिए टोल पर अब अधिक शुल्क देना होगा। टोल कंपनी ने टोल में 10 प्रतिशत बढोत्तरी का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा है। प्रस्ताव भेजने के बाद अब एनएचएआई की सहमति का इंतजार किया जा रहा है। सहमति मिलने के बाद अब एक जुलाई से बढ़ी दरों के अनुसार टोल टैक्स देना होगा। दिल्ली से देहरादून,हरिद्वार या फिर चारों धाम की यात्रा के लिए अब बढ़ी दरों के अनुसार टोल भरना होगा। बता दें कि प्रतिवर्ष एनएचएआई की स्वीकृति के बाद सिवाया टोल प्लाजा का शुल्क संशोधित होता है। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण टोल टैक्स में किसी प्रकार की बढोत्तरी नहीं हुई थी। लेकिन इस बार एनएचएआई मुख्यालय से अनुमति के बाद टोल की दरों में बढोत्तरी की गई है। एनएचएआई से हरी झंडी मिलते ही एक जुलाई से संशोधित दरें लागू कर दी जाएंगी।
नियमानुसार टैक्स में वृद्धि का आदेश आते ही एक जुलाई से बढ़ी दरों से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। टोल कंपनी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। सिवाया टोल प्लाजा पर प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से नियमानुसार एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स में वृद्धि की जाती है। टोल टैक्स में वृद्धि का प्रस्ताव टोल कंपनी ने एनएचएआई को भेजा था। एनएचएआई द्वारा प्रस्ताव पर हरी झंडी दे दी गई है।
ये हैं वर्तमान टैक्स दरें
वाहन                सामान्य     लोकल     लोकल वाणिज्य
कार,जीप, वैन        85            20              40
हल्के वाणिज्य         155           ---            75
ट्रक व बस           310          ----         155
मल्टीएक्सल           500          ----          250

No comments:

Post a Comment

Popular Posts