विशेषज्ञों ने कहा, बीज की गुणवत्ता से होगी किसानों की आय में वृद्धि


मेरठ।
 भारत सरकार प्रयासरत है कि किसानों की आय को 2022 तक दोगुना किया जाए। इस प्रयास में जहां परती भूमि को सिंचाई योग्य बनाया गया है वहीं पर वैज्ञानिकों ने बीजो की गुणवत्ता के महत्व को भी कृषि उत्पादन में महत्वपूर्ण बताया है। इसी संदर्भ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के कृषि संकाय ने इस बिदु को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया कि बीजों की गुणवत्ता उत्पादन प्रक्रिया एवं विपणन के बारे में छात्र-छात्राओं को भी जानकारी दी जाये।
इन्हीं विषयों को लेकर आज विद्वानों की एक टीम को ऑनलाइन आमंत्रित किया गया। जिसमें डाॅक्टर शैलेंद्र गौरव डीन कृषि संकाय, चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ एवं डाॅ एसके सिंह, विभाग अध्यक्ष कृषि वनस्पति विज्ञान, चैधरी छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर ने विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिया। डाॅ एसएस गौरव तथा डाॅ एसके सिंह ने संकर बीजों के उत्पादन एवं बीज की गुणवत्ता एवं विपणन के बारे में बताया। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले सकर बीजों के उत्पादन एवं उद्यमिता के रूप में इस व्यवसाय को अपनाने में किन-किन बिंदुओं पर ध्यान दिया जाता है पर प्रकाश डाला। उक्त वेबीनार  में डाॅक्टर एनके परूथी डीन कृषि संकाय आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने विषय वस्तु को प्रस्तुत किया तथा डाॅ प्रताप सिंह ने संचालन किया। उक्त वेबीनार में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। संकाय के डाॅ राजकुमार सिंह व प्रतिमा गुप्ता व अन्य सदस्यों ने वेबिनार को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। राजकुमार ने गणमान्य विषय विशेषज्ञ के साथ सभी प्रतिभागियों एवं कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण फेसबुक पर सजीव करने हेतु आईआईएमटी विश्वविद्यालय की डिजिटल टीम का भी आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts