व्यापारी कलेक्ट्रेट में जुटे, मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के ज्ञापन सौंपा
By News Prahari -
मेरठ ।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के बैनर तले बुधवार को व्यापारी कलेक्ट्रेट में जुटे। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भिजवाया। इसमें व्यापारियों को राहत देने तथा विशेष पैकेज के जरिए आर्थिक मदद की मांग की। कहा कि व्यापारी अपना काम करते हुए विभिन्न प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष करों के माध्यम से अपनी आमदनी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा देश चलाने के लिए सरकार को देता है। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से व्यापारियों की मौत पर उनके आश्रितों को दस-दस लाख की आर्थिक मदद दी जाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment