Meerut  ।   पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा आज दिनांक 31-05-2021 सें विद्युत प्रशिक्षण संस्थान ऊर्जा भवन ,विक्टोरिया पार्क ,मेरठ में विद्युत कार्मियों के लिए बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी मेरठ द्वारा कोविड प्रोटोकाल के अनुसार वैक्सीनेशन कैम्प में प्रथम दिन 18 वर्ष से 44 वर्ष तक व 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 110 कार्मिकों ने वैक्सीन लगवायी। इस अभियान के दौरान कार्मिकों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।

 


       जिलाधिकारी  के बालाजी द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प का भ्रमण  किया गया। प्रबन्ध निदेशक  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी,(IAS) द्वारा बताया गया की विद्युत क्षेत्र के कर्मियों की सुरक्षा के लिए यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 
        यह अभियान जिला प्रशासन के सहयोग से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के समस्त जनपदो में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। 01-06-2021 को जनपद बुलंदशहर में विकास भवन बुलंदशहर तथा जनपद मुरादाबाद में मुख्य अभियंता कार्यालय में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक व 45 वर्ष से अधिक आयु के विधुत कर्मियों का टीकाकरण किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts