अब जिले में 99 ग्राम पंचायत सदस्य, एक ग्राम प्रधान और दो बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव होगा

मेरठ।जिले के 186 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की मेहनत रंग लाई। ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए लोगों का इतना मान-मन्नौवल किया कि 2028 रिक्त पदों में से 1929 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सोमवार को नाम वापसी के बाद 281 और ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 1648 तो रविवार को एक-एक नामांकन के कारण ही निर्विरोध हो गए थे। अब जिले में 99 ग्राम पंचायत सदस्य, एक ग्राम प्रधान और दो बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) आलोक सिन्हा ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 2208 पद रिक्त रह गए थे। रविवार को 2028 पदों के लिए 2386 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। रविवार को 1648 पदों पर एक-एक प्रत्याशी रह गए थे। 380 पदों पर चुनाव की स्थिति हो रही थी। सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद 281 पदों पर और निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति हो गई। इस तरह अब तक 1929 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। शेष 99 पदों पर चुनाव की स्थिति है। 99 पदों के प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित कर दिया गया है। रविवार को 157 संभावित प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इस तरह अब जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 99, ग्राम प्रधान के एक और बीडीसी के दो पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts