उम्मीदवार आवेदन पत्र भी किया जारीः ओवैसी 

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्ताहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार को यूपी में 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और बताया कि एआईएमआईएम 2022 विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में ओम प्रकाश राजभर की अगुआई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, (एसबीएसपी) और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी तथा पार्टी 100 सीटों पर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी।
ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूं,  हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।''
गौरतलब है कि ओवैसी के इस ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस जैसे दलों की चिंता बढ़ सकती हैं, जो मुस्लिम वोटों पर दावा करती हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts