फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के एका इलाके में एक युवक ने आज पहले पत्नी और फिर स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया। घायल पत्नी की मौत हो गई जबकि पति को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने यहां कहा कि एका क्षेत्र के गांव पतारा निवासी सरला देवी पत्नी कुंवरपाल इसी थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर में एक शादी समारोह में शनिवार सुवह काम करने गई थी। तभी वहां उसका पति कुंवरपाल अचानक पहुंचा और उसने सरला देवी को चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। जब वहां मौजूद लोगों ने कुंवरपाल को पकड़ना चाहा तो उसने भागते हुए खुद को भी चाकू मार लिया जिससे वह भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सरला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि घायल कुंवरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक :देहात: अखिलेश नारायण ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह जानकारी में आया है कि एक मकान बिक रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद था। वर्तमान में दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts