मेरठ। थाना लालकुर्ती  क्षेत्र स्थित आरवीसी सेंटर में बृहस्पतिवार की दोपहर सेना के एक जवान ने सरकारी इंसास राइफल से गोली मारकर अपनी जान ले ली। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सेना और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मूल रूप से उधम सिंह नगर के काशीपुर के रहने वाले देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र हरक सिंह आरवीसी सेंटर में तैनात थे। आर्मी मैन राजू यादव के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे देवेंद्र बिष्ट ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद अन्य जवाहर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल देवेंद्र बिष्ट को मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लालकुर्ती बृजेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि देवेंद्र बिष्ट पिछले काफी दिनों से कैंप में तैनात थे। जवान का कभी भी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था  ना ही उसे कोई पारिवारिक परेशानी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts