आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला-इमादपुर गांव में बीते 24 घंटे में महिला समेत सात लोगों की मौत हो गयी। 12 से अधिक लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजन पांच शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं, जबकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर दो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अधिकारी का कहना है कि यह मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
पवई थाना क्षेत्र में जहां जहरीली शराब का कहर चल रहा है, वहीं इसी थाना क्षेत्र से सटे गांव अरनौला में गुरुवार को जगदंबा पत्नी शार्मिला (40), जगदंगा (43) की मौत हो गई। ये दोनों लोग सरायमीर थाना क्षेत्र के हवेली गांव के निवासी बताये गये है, जो अरनौला गांव के खेत में डेरा डाल कर रहते थे। दो और लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि सम्भवत: दोनों की मौत सर्दी, जुकाम व खांसी से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रह है।



No comments:
Post a Comment