गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव मे प्रेम विवाह के बाद घर जमाई के रूप में रह रहे एक युवक ने सुबह अपनी पत्नी की गर्दन पर पेचकस से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। विवाहिता की मां ने आरोपी दामाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला राजकुमारी अपने पति दीपक के साथ मायके में रहती थी। बीती रात को दीपक के साथ उसका झगड़ा हुआ था। उस समय उसकी माँ और भाई ने उन दोनों को बहुत समझाया और ऊपर छत पर सोने चले गए,लेकिन जब माँ बेटा सुबह नीचे आया तो राजकुमारी खून से लथपथ थी। दीपक मौके से गायब था। बेटी की हालत देखकर विवाहिता की मां जोर-जोर से रोने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मसूरी कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता की मां ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है।
एसपी देहात डॉ0. ईराज राजा ने कहा कि 25 वर्षीय राजकुमारी ने एक साल पहले इंद्रगढ़ी के रहने वाले दीपक के साथ प्रेम विवाह किया था। दीपक के परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी और उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद, दीपक अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बयाना में रहने लगे। आरोप है कि राजकुमारी आए दिन किसी न किसी से लड़ाई करती रहती थी। वह दीपक के साथ भी मारपीट करती थी। उन्होंने कहा कि पूरा मामला संदिग्ध है।
No comments:
Post a Comment