हाथरस।  उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सीमा उपाध्याय आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद रह चुकी हैं। साथ ही दो बार हाथरस जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 
इस बार उन्होंने निर्दलीय के रूप से वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। उन्हें उनकी देवरानी ने बीजेपी के प्लेटफार्म पर खड़े होकर चुनौती दी थी, लेकिन वह चुनौती नाकाम हुई और सीमा उपाध्याय ने शानदार जीत हासिल की। माना जा रहा है कि सीमा उपाध्याय हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार होंगी। साथ ही पूर्व मंत्री के भाई रामेश्वर उपाध्याय ने भी भाजपा ज्वाइन की। 
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीमा उपाध्याय ने बताया कि बीजेपी की विचारधारा को देखकर हम प्रभावित हुए हैं। हमने बीजेपी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हैं कि हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ पार्टी हित में जो भी काम होंगे वह करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts