मेरठ। मजदूर दिवस पर गौरी स्कूल के छात्र छात्राओंने अपनी वेशभूषा द्वारा विभिन्न व्यवसायों की उपयोगिता को दर्शाते हुए अभिनय एव ंकविताओं के माध्यम से समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।कक्षा,एल के जी केछात्र प्रणय रस्तौगी, तेजस्वी, कक्षायू के जी के छात्र पाखी वर्मा, अभिनव सिंह, अनिरुद्ध गर्ग, कक्षा एक की छात्रा वणिका कंबोज, सौम्या, कक्षा दो के छात्र हरिवंश गर्ग, कार्तिक मित्तल, देव राजवंशी, कक्षा चार के छात्र देवधामा, मानवी, कक्षा पांच के छात्र हार्दिक मित्तल, कक्षा छ: की छात्रा अनन्या गोयल, कक्षा सात के छात्र लक्ष्य त्यागी, कक्षा आठ के छात्र सिद्धि गोयल व कक्षा नौ के छात्र कुशाग्र की प्रस्तुति सरहनीय रही ।
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री एस एस शर्मा, यशवीर कौशिक, डा व ललित मोहन भारद्वाज एवं करुणेश भारद्वाज ने बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियो ंपर उनका व उनके अभिभावको ंका उत्साहवर्धन किया तथा इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने देश के विकास में मजदूरो ंकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला एवं हर व्यवसाय के प्रति बच्चों के मन में सम्मान की भावना जाग्रत करने की प्रेरणा दी। उपप्रधानाचार्य  रामदास, कोऑर्डिनेटर मीनू दुबे तथा सभी शिक्षक गणों का सरहनीय योगदान रहा ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts