मेरठ। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण बौद्ध ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों के नाम विशेष संदेश जारी किया। उन्होंने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा गौरवशाली है, क्योंकि आज ही के दिन विश्व को एकता के सूत्र में बांधने वाले तथागत गौतम बुद्ध का भारत की पावन धरती पर जन्म आगमन हुआ। 
उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने विश्व में शान्ति उन्नति स्थापित करने हेतु पंचशील के सिद्धांत का प्रचार प्रसार किया जिससे पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में मानवता के दृृष्टिकोण से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारे देश सहित पूरे  विश्व में हलचल हो रही है, हर ओर अशान्ति, भ्रष्टाचार, संवेदनहीनता सहित सामाजिक वातावरण में अन्याय, अत्याचार, अज्ञानता, गैरबराबरी, अंधविश्वास, कर्मकांड दिखाई दे रहे हैं। इन सभी नकारात्मक भावों को दूर करने का उपाए केवल तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में लागू करना है।
उन्होंने कहा कि विश्व में शान्ति और स्थिरता लाने के लिये तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर अमल करना होगा ताकि प्रेम, करूणा एवं मैत्री के भाव से हम विश्व के ललाट पर तिलक बन सके। उन्होंने  बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय बौद्ध धर्म संरक्षक के रूप में विश्व को शान्ति एवं उन्नति का संदेश देकर भारत को विश्वगुरू बनाने के संकल्प के साथ युवा पीढ़ी का ज्ञान वर्धन कर रहा है। उन्होंने सुभारती परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की मंगलकामनाएं देते हुए तथागत गौतम बुद्ध के पंचशील के सिद्धांत पर अमल करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts