कासगंज। जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में तरबूज की खेती रखा रहे, युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के भाई ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एसपी ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र के गांव चाकरपुर निवासी दिनेश पुत्र लज्जाराम अपने खेत पर तरबूज की रखवाली कर रहा था। आज सुबह 5 बजे गांव के ही पांच नामजद खेत पर पहुंचे और जिनसे  कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने तमंचे से गोली मार दी। जिससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसपी मनोज कुमार सोनकर एवं सीओ डीके पंत ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से बातचीत की है। घटना की पृष्ठभूमि में जमीनी रंजिश का मामला सामने आया है। मृतक के भाई भूरे ने 5 नामजदों के विरुद्ध तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts