वाराणसी। कोरोना के नित नये रूप में सामने आने से संक्रमित लोगों और उनके परिजनों के साथ चिकित्सक भी हैरान हैं। गुरुवार को ऐसा ही एक अलग मामला बीएचयू के सर सुन्दरलाल अस्पताल में सामने आया है। एक महिला ने कोरोना संक्रमित बच्ची को जन्म दिया है। खास बात यह है कि प्रसूता खुद निगेटिव है। इसको लेकर अस्पताल के चिकित्सक और महिला के परिजन भी हैरान हैं। बच्ची और उसकी मां दोनों स्वस्थ बताई जा रही है। 

महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पति उसे लेकर 24 मई को बीएचयू के अस्पताल में पहुंचा था। अस्पताल में भर्ती के पूर्व महिला का आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट हुआ तो वह निगेटिव आई। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। 25 मई को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में बच्ची का कोरोना सैंपल लिया गया। जिसमें बच्ची पॉजिटिव निकली। मामला चिकित्सकों तक पहुंचा तो वे भी हैरान रह गये। 

इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को अलग वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अलग मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। सर सुंदर लाल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) के अनुसार ये कोई असामान्य घटना नहीं है। आरटीपीसीआर परीक्षण की विशिष्टता और संवेदनशीलता पर निर्भर करता है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts