बागपत में दी गई अंतिम विदाई
 

मेरठ। पंजाब के मोगा में शहीद हुए मेरठ निवासी स्क्वायड्रन लीडर अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार को गंगासागर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। कलेजे के टुकड़े की लाश को देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में परिवार के लोग शव को लेकर गृह जनपद बागपत के लिए रवाना हुए। जहां सैन्य सम्मान के साथ अभिनव को अंतिम विदाई दी गई।
बताते चलें मेरठ की गंगा सागर कॉलोनी के रहने वाले अभिनव चौधरी वायु सेना में स्क्वायड्रन लीडर थे। बृहस्पतिवार की रात अभिनव ने राजस्थान के सूरतगढ़ से मिग-21 में प्रशिक्षण की उड़ान भरी थी। इसी दौरान पंजाब के मोगा इलाके में अभिनव का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। शुक्रवार की सुबह अभिनव का शव बरामद हुआ। जिसके बाद मेरठ निवासी उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद से अभिनव के पिता सत्येंद्र चौधरी, मां सत्य चौधरी और बहन मुद्रिका चौधरी का रो-रो कर बुरा हाल था। शनिवार की सुबह वायु सेना के अधिकारी सैन्य वाहन में अभिनव के पार्थिव शरीर को लेकर मेरठ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। कलेजे के टुकड़े की लाश को देखकर अभिनव की मां सत्य चौधरी पछाड़ खाकर गिर गईं। जैसे-तैसे लोगों ने परिवार के लोगों को संभाला। जिसके बाद परिवार के लोग अभिनव के पार्थिव शरीर को सैन्य ने वाहन से ही बागपत के लिए लेकर रवाना हो गए। बताते चलें बागपत के पुसार गांव में अभिनव का पैतृक आवास है। गांव में ही अभिनव को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बताते चलें कि एक साल अभिनव बागपत के बलैनी निवासी सनिका से दहेज रहित शादी की थी। यह शादी काफी समय तक इलाके में चर्चा का विषय बनी रही थी। पति अभिनव की मृत्यु के बाद सनिका का भी रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts