मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त होने के साथ ही ब्लॉक प्रमुख दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन कोरोना महामारी के तेजी से पैर पसारने को लेकर पंचायती राज विभाग ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया है जिसके चलते ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रत्याशियों की तैयारियों को झटका लगा है। माना जा रहा है अब चुनाव 15 जून के आसपास होंगे। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को मतों की गिनती होने के बाद 15 से 20 मई के बीच ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना था। इसके चलते ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी थी और क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया था। साथ ही जोड़तोड़ करना शुरू कर दिया था लेकिन कोरोना महामारी के फैलने और लॉकडाउन के बढ़ने के साथ ही सोमवार को पंचायती राज विभाग ने चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया है जिस कारण अब ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों का इंतजार भी बढ़ गया है। माना जा रहा है कि अब उनको एक माह तक इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि अब चुनाव 15 जून के आसपास होंगे।
No comments:
Post a Comment