जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के प्रयासों से हुआ संभव 

जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील- मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें


मुजफ्फरनगर, 11 मई 2021। जनपद में सरकारी तंत्र तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना और नाउम्मीदी के अंधियारों को चीरने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में जनपद में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंसूरपुर क्षेत्र के एनएच-58 स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना प्रभावितों का जीवन बचाने के लिए 20 हजार किलो लीटर का ऑक्सीजन टैंक लगवाया। जो विकट परिस्थितियों में लोगों के लिए जीवन दायिनी के रूप में सामने आया है। वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे व मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव के अथक प्रयासों से कोरोना जांच के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एक अतिरिक्त मशीन लगवाई गई, जिससे अब लोगों को जांच रिपोर्ट जल्दी मिल पाएगी। 
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया अभी तक कोरोना की जांच के लिए जनपद के सैंपल मेरठ भेजे जाते थे, जिससे लोगों को उपचार मिलने में परेशानी होती थी तथा कभी-कभी देरी भी हो जाती थी। लेकिन मंगलवार को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एक अतिरिक्त मशीन कोरोना जांच के लिए लगवाई गई है। इस मशीन से अब तत्काल इमरजेंसी में कोरोना सैम्पल की जांच हो सकेगी। इसके लगने से समय की बचत होगी। उन्होंने बताया इस मशीन का इस्तेमान केवल इमरजेंसी मामलों में किया जाएगा। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी के इस प्रयास की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सराहना की है।
जिलाधिकारी ने नगरवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की तथा अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी जनपद में सभी टीका लगवा लेंगे उतनी ही जल्दी कोरोना पर काबू किया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts