मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन ने सुभारती मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध छत्रपति शिवाजी सुभारती चिकित्सालय को कोविड का एल-3 चिकित्सालय घोषित किया हुआ है। जो पिछले 01 वर्ष से कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का उपचार पूरी तत्परता एवं सेवाभाव के साथ कर रहा है। 
वर्तमान समय में  संक्रमण के द्वित्तीय चरण में जहां स्थिति पहले से ज्यादा भयावह हो गयी है। कोविड उपचार प्रबन्धन में कोविड संक्रमित रोगियों की स्थिति उनके परिजनों तक पहुंचाने में कोविड के पीआरओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले 06 माह से सुभारती मेडिकल कॉलेज में यह व्यवस्था डा. अभिषेक कुमार चौधरी की देखरेख में सुचारू रूप से चल रही है। इसमें रोगी की बीमारी की स्थिति, गम्भीरता, तथा उपचार की जानकारी रोगी के परिजनों को मोबाईल कॉल के माध्यम से दी जाती है। इसके अतिरिक्त परिजनों की हर प्रकार की जिज्ञासा को शान्त करने का प्रयत्न भी किया जाता है। यह व्यवस्था तीन पारियों में प्रातः 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक व  03 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा 10 बजे से प्रातः 08 बजे तक होती है। कई बार तो दिन में 300 से 400 कॉल देश/विदेश के विभिन्न राज्य व शहरों से प्राप्त होती है।
 डा. अभिषेक चौधरी वर्तमान में फोरेंन्सिक मेडिसिन विभाग में ट्यूटर के पद पर कार्यरत है। किन्तु इन्होंने पीआरओ-शिप का कार्य कोरोना योद्धा के रूप में पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। डा. अभिषेक ने लगातार 48 घन्टे तक कई बार कोविड वार्ड में कार्य किया है। जिसके माध्यम से रोगी तथा उनके तीमारदार के बीच विश्वास पैदा हुआ है, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। 
डा. अभिषेक चौधरी ने बताया कि सुभारती मेडिकल कॉलिज एवं छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल का मूल उद्देश्य विश्वस्तरीय चिकित्सीय सेवाओं को सर्वसुलभ बनाकर जनता की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि उनके पास आने वाली हर कॉल पर वह मरीजों का हाल जानने वाले परिजनों को मरीज की स्थिति बताने के साथ उनका मनोबल बढ़ाते है और भर्ती मरीज को दिन में कई बार डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना से लड़ने हेतु प्रोत्साहित करते है।
सुभारती मेडिकल कॉलिज के प्राचार्य डा.ए.के.श्रीवास्तव, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.जे.पी.सिंह एवं सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा. कृष्णा मूर्ति ने डा. अभिषेक चौधरी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य  हेतु मंगलकामनाएं की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts