मेरठ। भारत के सातवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के इमलियान स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद सड़क पर लोगों को मास्क और फल का वितरण किया।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के साथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को अतुल्य बताया। उन्होंने कहा कि मतदान की उम्र 18 साल करना स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन थी। स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की। जिससे टेक्नॉलॉजी को एक नया रूप मिला। गांवों के बच्चों को फ्री शिक्षा देने के लिए नवोदय विद्यालयों की नींव रखी। इसी के साथ 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाए। 1984 में दूरसंचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी थे। जिसके चलते 1986 में एमटीएनएल की स्थापना हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए हापुड़ रोड पर जरूरतमंदों को फल और मास्क का वितरण भी किया। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अखिल कौशिक, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रोबिन नाथ उर्फ गोलू, नफीस सैफी, शोएब अंसारी, नईम राणा और वसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts