नई दिल्ली।  युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) ने महिला कबड्डी खिलाड़ी कर्नाटक की वी तेजस्विनी बाई की आर्थिक मदद करते हुए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। तेजस्विनी ने 2011 में अर्जुन पुरस्कार जीता था और वह 2010 और 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला कबड्डी टीम की सदस्य थीं। 
यह मदद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ एक नयी संयुक्त पहल के तहत मंजूर की गयी। यह पहल महामारी के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद से जुड़ी है। वित्तीय सहायता खिलाड़ियों के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गयी। 
तेजस्विनी और उनके पति को एक मई को कोविड—19 से संक्रमित पाया गया था। वह जहां इससे उबर रही हैं वहीं उनके पति की नवीन का 11 मई को देहांत हो गया था। 
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा जारी बयान में तेजस्विनी ने कहा, ''वह केवल 30 साल के थे और अपने पिता के निधन के बाद काफी घबराये हुए थे। डर और तनाव के कारण उनकी जान गयी। '' उन्होंने कहा, ''मुझे इस वित्तीय सहायता की उम्मीद नहीं थी लेकिन खेल मंत्रालय, साइ और आईओए ने हमारी मदद करने के लिये तुरंत ही फैसला किया। पहली बार हमें इस तरह की मदद प्रदान की गयी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts