आगरा। कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए एक मई से लगाई जाने वाली वैक्सीन से आगरा के लोग वंचित रह गए है। 18 से 44 साल के लोगों के लिए आने वाली वैक्सीन की पहली खेप जनपद में नहीं पहुंच सकी है। इससे युवाओं में मायूसी का माहौल है। 
 जिला अस्पताल के सीएमएस सतीश वर्मा ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पहले सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन लगी थी। उसके बाद 45 से 60 तक की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि एक मई से 18 से 44 साल के युवाओं को वैक्सीन लगना शुरू होगा । लेकिन जनपद में इसकी वैक्सीन की फैली खेप नहीं आई है और न ही कोई वैक्सीन लगाने का ऐसा आदेश आया है। इसलिए जनपद के 18 से 40 वर्ष तक के लोग को फिलहाल तो वैक्सीनेशन से वंचित रहेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts