श्‍मशान घाट पर हाउस फुल का बोर्ड


 गाजियाबाद । कोरोना संक्रमण के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अब श्‍मशान भी फुल हो रहे हैं। यूपी के गाजियाबाद में  फुटपाथ पर ही 35 शवों का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। श्‍मशान घाट पर बोर्ड लगा दिया गया था कि घाट फुल हो चुका है अब शवों को कहीं और ले जाईए। यूपी में सब कुछ ठीक होने के दावों के विपरीत प्रदेश में दो सौ मौत औसतन होने का दावा हो रहा है। लखनऊ में जलती चिताएं और मृतकों के परिजनों का मातम कोई देख न पाए इसके लिए लोहे की चादरों की दीवार खड़ी कर दी गई है। गाजियाबाद का भी कुछ ऐसा ही है। यहां अर्थी लेकर जब चार लोग पहुंचे तो उन्हें पता चला कि जगह ही नहीं है। आखिरकार लोगों को हिंडन नदी के किनारे फुटपाथ पर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ा।

करीब तीन दिन पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गाजियाबाद स्थित हिंडन नदी पर बने श्मशान घाट किनारे कतार में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 35 शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया है। सभी की कोरोना से मौत हुई थी। रोड किनारे कई एंबुलेंस भी खड़ी थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts