मेरठ।संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बचत भवन में जिलाधिकारी के बालाजी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ डॉव भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।
जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता हैं उन्होंने कहा कि संविधान किसी भी देश का आधार होता है।उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ.साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराया है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नगर सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गबर्याल, अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी एसीएम चंद्रेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
 शहर के विभिन्न स्थानों पर मनायी अम्बेडकर जंयती
  कोरोना के बढते सकं्रमण के चलते शहर के विभिन्न स्थानों पर अंम्बेडकर जंयती धूमधाम से मनायी गयी। शहर में शोभा यात्रा पर रोक होने के कारण गली मोल्लों में कोविड के नियमों को पालन करते हुए शोभा यात्रा निकाली गयी। कचहरी स्थित डा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर सबुह से मार्ल्यापण करने की भीड लग गयी। कोरेाना को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने माल्यार्पण करने के लिये कोविड के नियमों को फोओअप करने के लिये कहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts