मेरठ। सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम अस्वस्थ होने के बाद होम क्वारंटीन हो गए हैं। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कोरोना पॉजिटिव के लक्षण दिख रहे हैं। ऐसे में उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। आगामी दो सप्ताह तक नहीं मिल सकूंगा। यदि कोई उनके संपर्क में आया है तो कोरोना टेस्ट करा ले।
 बता दें पंचायती चुनाव में भाजपा से पर्चा भरने वालों के लिये चुनाव प्रचार किया गया। भाजपा से पर्चा दाखिले करने वालों के साथ वह कचहरी मे  देखे गये। संगीत सोम के साथ रहने वाले बांउसर व पुलिस स्टॅाफ अब अपना टेस्ट कराने में जुुट गये है। जो 24 घंटे उनके साथ रहते थे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts