शादी से किया इनकार, वापस लौटी बरात

बुलंदशहर। बुलंदशहर में एक शादी में विवाद का मामला सामने आया है। जिसमें शादी की रस्‍मों के बीच ही दुल्‍हन का मूड बदल गया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार करते ही विवाद गहरा गया और दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद बरात वापस लौट गई। इस मामले में दोनों पक्ष ने पुलिस कार्रवाई करने से मना किया है।
मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र कहा है। जहां पूर्व में तय हुई शादी के लिए दोनों पक्षों से चार-चार लोग शादी कराने के लिए क्षेत्र के एक दुर्गा मंदिर में गए हुए थे। दोनों पक्षों की तरफ से शादी संपन्‍न कराई जा रही थी। इसी बीच में अचानक से लड़की बीच में ही खड़ी होकर शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सभी अचंभित हो गए। मंत्र का उच्‍चारण कर रहे पंड़ित भी चुप हो गए। फिर एकाएक गहरे सन्‍नाटे के बीच शोर गुल शुरू हो गया। ठीक वैसे ही जैसा टीवी सीरियल या फिल्‍मों में देखा होगा। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है और दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। हालांकि बाद में दोनों पक्ष के लोग आपसी समझौता करके वापस लौट गए।

 कोतवाली क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव निवासी युवक और युवती के स्वजन सोमवार रात श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में शादी करने पहुंचे थे। विवाद बढ़ता हुआ देखकर कुछ लोगों ने फोन करके जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि इसी बीच दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया और वह बिना शादी किए ही वापस घर लौट गए। कोतवाली के एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts