गाजियाबाद ।  गाजियाबाद पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो इस महामारी में ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे थे, पुलिस ने इस कालाबाजारी को करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके पास से भरे और खाली मिलाकर 101 सिलेंडर बरामद किए हैं । पुलिस इनके खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में कार्यवाही कर रही है । पुलिस के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी के होने के बाद लोगोx को महंगे दामों पर यह लोग ऑक्सीजन के सिलेंडर को महंगे दाम पर बेच रहे थे। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी और पुलिस ने कोतवाली थाना पुलिस नंद ग्राम थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर इन पर कार्रवाई की और दोनों आरोपी जावेद और अखिल को सिलेंडर सहित गिरफ्तार किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts